स्वतंत्रता दिवस पर दिखेगा देशभक्ति का उत्साह
धार। आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में देशभक्ति और उत्साह का अनूठा नजारा देखने को मिलेगा। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीरसिंह टोनी छाबड़ा के नेतृत्व में एक भव्य भारत जोड़ो तिरंगा वाहन यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 12 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।
यात्रा( दोपहर 2 बजे शहर के शहीद प्रतिमा स्थल चौराहे से शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती पौ चौपाटी पहुँचेगी, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कु. बालमुकुन्दसिंह गौतम द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और महाआरती की जाएगी। इसी के साथ यात्रा का समापन होगा। यात्रा के आयोजक एवं संयोजक जसबीरसिंह टोनी छाबड़ा ने धार नगर के समस्त शहरवासियों, युवाओं और सभी सामाजिक संगठनों से इस ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
