नवीन की मौत पर गरमाई सियासत, सिंघार बोले- धार को दूसरा सागर नहीं बनने देंगे

जहरीली शराब के आरोप पर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार और आबकारी विभाग को घेरा

पोस्टमार्टम में अल्सर फटने से रक्तस्राव की पुष्टि; ब्लड सैंपल और विसरा रिपोर्ट खोलेगी राज!

धार। दिग्ठान के ग्राम पातलिया में 30 वर्षीय नवीन चौधरी की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने मौत को जहरीली शराब से जोड़ते हुए आरोप लगाए हैं। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष एवं गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने सरकार और धार के आबकारी विभाग पर तीखा हमला बोला है। सिंघार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और आबकारी विभाग के संरक्षण में प्रदेश में जहरीली शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संबंधित आबकारी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा- “हम किसी भी कीमत पर धार को दूसरा सागर नहीं बनने देंगे।

नवीन 22 सितंबर की शाम पातलिया में बेहोशी की हालत में मिला था। अस्पताल में उपचार के दौरान रात करीब 11.30 बजे उसकी मौत हो गई। 23 सितंबर को हुए पोस्टमार्टम में पेट का अल्सर फटने, किडनी-लीवर डैमेज और ऊपरी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रक्तस्राव से हेमरेजिक शॉक की बात सामने आई है।

परिजनों का दावा- शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
जांच में सामने आया कि नवीन 21 सितंबर की रात अपने मामा सतीश पटेल के यहां ग्राम माचल गया था। 22 सितंबर की शाम वहां से लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। परिजनों का दावा है कि शराब पीने के बाद उसकी हालत खराब हुई और इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शराब जहरीली या मिलावटी होने की आशंका जताते हुए पुलिस से इसकी जांच की मांग की है। स्थानीय रिपोर्टों में भी परिजनों द्वारा जहरीली शराब की आशंका जताए जाने की बात सामने आई है।

सागौर थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे के अनुसार प्रारंभिक जांच, परिजनों से पूछताछ, अस्पताल रिकॉर्ड और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर फिलहाल जहरीली शराब से मौत प्रमाणित नहीं हुई है। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी है। धार के आरएमओ संजय जोशी ने भी कहा कि पोस्टमार्टम के आधार पर मामला जहरीली शराब का नहीं पाया गया है, हालांकि विसरा रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino