कड़माल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिरी : नर्मदा जल लेने जा रहे 20 से अधिक कांवड़िए घायल

स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

कुक्षी/निसरपुर। श्रावण के चौथे सोमवार पर नर्मदा जल लेने जा रहे श्रद्धालुओं की खुशियां अचानक हादसे में बदल गईं। कुक्षी थाना क्षेत्र की निसरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम कड़माल के पास कांवड़ यात्रियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत के चलते बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कड़माल के श्रद्धालु चौथे श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर नर्मदा जल लेने के लिए निसरपुर कोटेश्वर पुराने चिखलदा जा रहे थे। गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर पहुंचते ही रास्ते में बने पुल पर अचानक ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक का नियंत्रण हटते ही कांवड़ियों से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर सीधे पुल के नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बड़वानी जिला अस्पताल रेफर
घटना की सूचना मिलते ही निसरपुर चौकी और कुक्षी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को ट्रॉली से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से निसरपुर व नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़वानी जिला अस्पताल रवाना कर दिया है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है –

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino