त्रिमूर्ति नगर चेन झपटमारी का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन और पल्सर बाइक बरामद

दो मानपुर और एक धार के दौलत नगर का निकला आरोपी, अन्‍य वारदातों को लेकर पुछताछ जारी

धार। कोतवाली पुलिस ने त्रिमूर्ति नगर क्षेत्र में हुई चेन झपटमारी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

महिलाा से झपटी थी चेन
30 जुलाई 2026 को त्रिमूर्ति नगर निवासी एक महिला के साथ अज्ञात बदमाशों द्वारा सोने की चेन झपट ली गई थी। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली, क्राइम ब्रांच धार और थाना धामनोद की एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने के साथ-साथ घटनास्थल के आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी तकनीकी और छानबीन के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर की थी।

तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने चेन झपटमारी के प्रकरण में शामिल मनीष पिता राकेश भाभर निवासी नयापुरा मानपुर, संजय पिता रामप्रसाद गिरवाल निवासी ग्राम जुलवानिया मानपुर और कमल पिता बद्रीलाल चौहान निवासी दौलत नगर धार को गिरफ्तार किया है। कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे थाना धामनोद क्षेत्र में हुई लूट की एक अन्य वारदातमें भी वांछित थे। पुलिस आरोपियों से अन्य मामलों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है, जिससे और भी वारदातों के खुलासे हो सकते है। पुलिस ने आरोपियों से सोने की चेन और पेंडल के साथ वारदात में उपयोग की गई एक पल्‍सर बाइक को जप्‍त किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में क्राइम ब्रांच धार, थाना कोतवाली और थाना धामनोद की संयुक्त पुलिस टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino