त्यौहार की खुशियां मातम में बदली……राखी का बुलावा देने जा रहे भाई, भतीजे और काका की सड़क हादसे में मौत

बहन के घर से पांच किलोमीटर दूर मांगोद-मनावर हाईवे पर हुआ हादसा

धार। जिले के मांगोद-मनावर हाईवे पर जीराबाद के समीप भीषण सडक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई हैं, परिवार के सदस्‍य बाइक से राखी के त्यौहार का बुलावा देने के लिए बहन के घर जा रहे थे। रास्‍ते में बोलेरो वाहन ने बाइक सवारों को टक्‍कर मार दी, हादसे में चार साल की बच्‍ची गंभीर रुप से घायल हो गई है। सूचना पर डॉयल 112 टीम मौके पर पहुंची व मतकों के शवों को पीएम के लिए समीप के अस्‍पताल भेजा गया हैं, जहां हादसा हुआ वहां से बहन का घर महज पांच किलो मीटर दूर था। अब त्यौहार की खुशी परिवार के लिए मातम में बदल गई हैं, हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव में शौक की लहर है।

जानकारी के लिए रविवार दोपहर मागोद-अमझेरा-मनावर स्टेट हाईवे पर जीराबाद के समीप डागरिया वन गांव के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र और काका की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी-11 एन—6289 ने बाइक क्रमांक एमपी-11 जेडई-0324 को टक्‍कर मार दी। हादसे में 12 वर्षीय बेटी गंभीर घायल हो गई, जिसका गंधवानी अस्पताल में उपचार चल रहा है। केशवी निवासी मजदूर अंतरसिंह (32) रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने 4 वर्षीय पुत्र अशोक, 12 वर्षीय बेटी रेशम और 50 वर्षीय काका भूरूसिंह के साथ बाइक से निकले थे। वे मनावर रोड स्थित रोडदा गांव में अपनी बहन को रक्षाबंधन पर घर आने का निमंत्रण देने जा रहे थे। बहन के घर से करीब 5 किलोमीटर पहले डागरिया वन के पास उनकी बाइक को बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अंतरसिंह (32), 4 वर्षीय अशोक और 50 वर्षीय भूरूसिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अंतरसिंह की 12 वर्षीय बेटी रेशम गंभीर घायल हो गई, जिसे जीराबाद पुलिस ने उपचार के लिए गंधवानी अस्पताल भेजा।

बाइक दूर जा गिरी – प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क से काफी दूर जा गिरी। अंतरसिंह, उनका मासूम पुत्र अशोक और काका भूरूसिंह गंभीर अवस्था में सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जीराबाद चौकी प्रभारी रविंद्र चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बोलेरो क्रमांक एमपी 11 जेडएन 6288 अमझेरा से जीराबाद की ओर जा रही थी। आगे चल रही बाइक को बोलेरो ने टक्कर मारी। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए गंधवानी अस्पताल भेजे गए। घायल रेशम का उपचार जारी है।

कुछ देर तक हाईवे पर लगा जाम – दर्दनाक हादसे के बाद मागोद-मनावर मार्ग पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक और तीन शवों को देखकर राहगीर भी स्तब्ध रह गए। जिस घर में रक्षाबंधन पर भाई के आने की तैयारी होनी थी, वहां अब मातम है। राखी का धागा बांधने से पहले ही रिश्तों की डोर हमेशा के लिए टूट गई।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino