धार में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने वाले बस चालकों पर कार्रवाई

परिवहन विभाग 51 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला, टोल नाकों पर चलाया गया विशेष अभ‍ियान

धार। जिले में यात्री बसों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों पर परिवहन विभाग ने कलेक्टर राजीव रंजन मीना के आदेश एवं परिवहन आयुक्त के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

टोल नाकों पर विशेष चैकिंग अभि‍यान
इस अभियान के तहत दत्तीगांव टोल क्षेत्र सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर यात्री वाहनों की सघन जांच की जा रही है। 26 अगस्त तक की गई कार्रवाई में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हृदेश यादव, परिवहन उप निरीक्षक दिव्या पाटीदार, सहायक वर्ग-2 मधुकर सिसोदिया और उनकी टीम ने दर्जनों यात्री बसों को रोककर स्थिति का जायजा लिया।

परमिट निरस्तीकरण की होगी कार्रवाई
इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर स्थित दत्तीगांव टोल प्लाजा के पास बसों को रोककर यात्रियों से तय किराए व बस क्षमता की जानकारी ली गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और बस ऑपरेटरों के खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 51 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। चेकिंग टीम ने बस चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यात्रियों से निर्धारित किराया ही लिया जाए और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। यदि कोई भी बस संचालक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ परमिट निरस्तीकरण सहित अन्य दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino