धार के देवी सागर में सुरक्षा भगवान भरोसे : हुड़दंग का वीडियो वायरल

युवक द्वारा युवती को तालाब में फेंकने की मस्‍ती, स्‍थानीय लोगो ने बनाया वीडियों

धार: शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवीजी स्थित देवी सागर के छोटे से गार्डन में सुरक्षा व्यवस्था ताक पर नजर आ रही है। यहां कुछ युवक-युवतियों द्वारा तालाब के पास की जा रही कथित ‘मस्ती’ और खतरनाक मज़ाक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में एक युवक द्वारा हाथ पकड़कर तालाब की ओर ले जाने और पानी में फेंकने जैसा जोखिम भरा मज़ाक करते देखा गया है। इस लापरवाही को राहगीरों ने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस सार्वजनिक और धार्मिक स्थल पर निगरानी तंत्र पूरी तरह सुस्त है। लोगों का कहना है कि प्रशासन और जिम्मेदार महकमा शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में है, ताकि घटना के बाद जांच और कार्रवाई की औपचारिकता पूरी की जा सके। धार्मिक और संवेदनशील स्थलों पर इस तरह की लापरवाही किसी बड़ी अनहोनी को न्यौता दे सकती है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कोई ठोस कदम उठाता है या फिर हादसे के बाद व्यवस्था सुधरने का पुराना सिलसिला ही जारी रहता है।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino